नई दिल्ली । भारतीय विमानन बाजार बहुत मजबूती के साथ रिकवर कर रहा है। विकास के साथ-साथ प्रतियोगिता भी बढ़ रही है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्ब्रेस ने ये बातें कही है। उन्होंने कहा है कि विमानन कंपनी धमाकेदार तरीके से वापसी कर रही है।
अंतरराष्ट्रीयकरण हमारे एजेंडे का बड़ा हिस्सा है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्ब्रेस ने बताया कि विमानन कंपनी नैरोबी, जकार्ता और सेंट्रल एशिया के कुछ अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने का प्लान बना रही है।