Home » CM भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ‘अमर वाटिका’ का किया लोकार्पण, शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

CM भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ‘अमर वाटिका’ का किया लोकार्पण, शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

by Bhupendra Sahu

जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की जा रही है अमर वाटिका

बस्तर में शांति की स्थापना के कुर्बानी देने वाले जवानों, नागरिकों की याद में विकसित की जा रही है ‘अमर वाटिका’

रायपुर, 26 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की गई अमर वाटिका का लोकार्पण किया। बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति देने पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों और नागरिकों की याद में अमर वाटिका निर्मित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद जवानों को अमर वाटिका के शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अमर वाटिका में करीब 60 फीट ऊंचा शहीद स्मारक बनाया गया है। शहीद स्मारक के पास एक काले ग्रेनाइट की दीवार में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम लिखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और शहीदों की याद में वाटिका में नारियल का पौधा रोपा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More