Home » छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम

by Bhupendra Sahu
  • कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल 
  • बांटी खेल में रायपुर संभाग पहले स्थान पर, सरगुजा संभाग का दूसरा स्थान

रायपुर

कबड्डी बालिका वर्ग  दुर्ग संभाग बालक वर्ग

छत्तीसगढ़िया ओलपिंक के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया गया। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल परिसरों में किया जा रहा है। जिनमें सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, माधवराव सप्रे शाला मैदान एवं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी संभागों के लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस खेल का आयोजन हुआ। सभी प्रतिस्पर्धाएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की गईं। जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी, 18 से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

18 वर्ष से कम आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताएं में दुर्ग संभाग ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं रायपुर और बस्तर संभाग को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसी तरह बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने बाजी मारी। वहीं बस्तर संभाग ने दूसरा और सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। संभाग के मध्य हुए बांटी की प्रतियोगिता में आज 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला) में रायपुर संभाग ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। बांटी प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष) में सरगुजा दुर्ग और बस्तर को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसी तरह फुगड़ी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग की स्नेहा पटेल ने प्रथम, रायपुर संभाग की अंकिता एवं बस्तर संभाग की खोमेश्वरी कोडोपी ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग की अंशु साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More