Home » बिग बॉस 16 में होगी सौंदर्या शमा की एंट्री! मचेगा धमाल

बिग बॉस 16 में होगी सौंदर्या शमा की एंट्री! मचेगा धमाल

by Bhupendra Sahu

1 अक्टूबर को टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का आगाज होने वाला है। वही जैसे जैसे शो का ग्रैंड प्रीमियर पास आ रहा है निर्माता प्रतियोगियों के नाम भी रिवील करने लगे हैं। शो में ग्लैमर गर्ल सौंदर्या शर्मा के पार्टिसिपेट करने की खबरें हैं। निर्माताओं ने मास्क पहने मिस्ट्री गर्ल का वीडियो साझा किया था। यूजर्स का दावा है कि ये मास्क गर्ल कोई और नहीं बल्कि सौंदर्या शर्मा हैं। सौंदर्या शर्मा के नाम की जब इतनी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, तो ये जानना भी बनता है आखिर कौन हैं वे? सौंदर्या शोबिज इंडस्ट्री में नई नहीं हैं। वे कई वर्षों से एक्टिव हैं। हालांकि इतना अवश्य है कि सौंदर्या को अभी तक पहचान नहीं मिल पाई है। सौंदर्या अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया है। नई दिल्ली में पली बढ़ी सौंदर्या ने डेंटल स्टडीज में बैचलर किया है। दिल्ली के कई हॉस्पिटल्स में सौंदर्या ने काम किया है।

लेकिन किस्मत उन्हें डॉक्टर नहीं बल्कि अभिनेत्री बनाना चाहती थी। तभी तो डॉक्टरी करते समय सौंदर्या ने ऑडिशन दिए थे तथा मुंबई चली गईं। मुंबई में आकर सौंदर्या को एहसास हुआ कि उन्हें अभिनय में करियर बनाना है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में सौंदर्या ने अभिनय की ट्रेनिंग ली। वे क्लासिकल वोकलिस्ट हैं। उन्हें गिटार बजाना पसंद है। वे थियेटर करती हैं। कार रेसिंग का भी सौंदर्या शौक रखती हैं। सौंदर्या की डेब्यू वेब सीरीज रक्तांचल थी। जहां उन्होंने रोली की भूमिका निभाई थी। सौंदर्या ने फिल्म रांची डायरीज में लीड किरदार निभाया था। अपने काम के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट का अवॉर्ड मिला था। सौंदर्या ने वंडर वुमन 1984 के लिए ऑडिशन दिया था। सौंदर्या का स्वयं का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम मस्टर्ड एंड रेड है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More