Home » आज हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

आज हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

by Bhupendra Sahu

रायपुर। प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा के गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है ।

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से पूर्वी असम तक गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर बांग्लादेश, मेघालय होते हुए; 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। चिन्हित निम्न दाब काक्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस तंत्र के अगले 24 घंटे बाद मुडऩे की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, निम्न दाब के केंद्र, सीधी, अंबिकापुर, जमशेदपुर, दीघा, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल पर स्थित है।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More