Home » मारीच से फिर फैंस को एंटरटेन करते दिखाई देंगे तुषार

मारीच से फिर फैंस को एंटरटेन करते दिखाई देंगे तुषार

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर लंबे समय से बड़ी परदे से गायब चल रहे है। वहीं अब वह अपनी आगामी मूवी मारीच के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हो चुके है। तुषार बहुत जल्द एक थ्रिलर मूवी मारीच में दिखाई देने वाले है, इसमें वह एक खतरनाक पुलिस वाले के किरदार में नजर आने वाले है । थोड़े देर पहले मेकर्स ने मूवी का लोगो शेयर करते हुए इसका एलान कर दिया था। वहीं मूवी में उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे, जो एक कैथोलिक पादरी के रोल में दिखाई देने वाले है।

खास बात बता दें कि मूवी में एक्टिंग के साथ साथ तुषार इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। जी हां, तुषार एंटरटेनमेंट के बैनर तले मूवी मैरिच को निर्माण होने जा रहा है। मूवी 9 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी की कहानी और डायरेक्शन ध्रुव लाठर ने की है।
वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो तुषार कपूर गोलमाल, ढोल, क्या कूल है हम, जैसी कई फिल्मों में दिखाई दे चुके है, अब खबर यह है कि वह जल्द ही अपनी नई मूवीज से हर किसी का दिल जीतते हुए दिखाई देने वाले है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More