Home » पुंछ में मिनी बस खाई में गिरी, तीन बच्चों समेत 12 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

पुंछ में मिनी बस खाई में गिरी, तीन बच्चों समेत 12 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

by Bhupendra Sahu

जम्मू/पुंछ । जम्मू संभाग के पुंछ जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियां में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 12 लोग मारे गए हैं, जबकि 22 लोग घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, गली मैदान से पुंछ के लिए जा रही एक मिनी बस सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें से 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि 4 घायलों को सड़क के रास्ते कश्मीर भेजा गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More