Home » कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास

कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास

by Bhupendra Sahu
  • दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के रिसाली निगम में भारत जोड़ो पद यात्रा

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगर पालिक निगम रिसाली के कई वार्डों से होकर गुरुवार की सुबह भारत जोड़ो पद यात्रा पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू के नेतृवत में स्टेशन मरोदा के दुर्गा मंदिर से निकाली गई। जिसका समापन रुआबान्धा के दशहरा मैदान में हुआ।
पद यात्रा को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमारे देश के कई राज्यों में केंद्र की सरकार के द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। लोग भारत के लोकतंत्र के लिये ठीक नही है। सासद राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार को भारत जोड़ो पद यात्रा जम्मू कश्मीर से निकली। जो कन्या कुमारी तक जायेगी। यह 150 दिन कि यात्रा 5 माह तक चलेगा। 190 लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे है। गुरुवार से पद यात्रा शुरू हो गया है। साथ ही प्रतिकातमक रूप से काँग्रेस कई राज्यों व विधानसभा में यह यात्रा चला रही है। श्री साहू ने आगे कहा कि दिल्ली में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जबरदस्त हल्ला बोल का सफल आयोजन किया। यह सभी को जानकारी होना चाहिए कि पेट्रोल सहित अन्य खाद्य पदार्थो के दाम 9 साल पहले क्या था। औऱ आज क्या है। जो महिलाएं घर का बजट चलाती है। वे त्रस्त व परेशान हो चूकी है।

पद यात्रा के कार्यक्रम को भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने भी सम्बोधित किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगर पालिका निगम रिसाली में गुरुवार की सुबह स्टेशन मरोदा के दुर्गा मंदिर प्रांगण से भारत जोड़ो पद यात्रा शुरू हुई। जिसका नेतृत्व पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू ने किया। पद यात्रा में प्रमुख रूप से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू, जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर,नगर पालिका निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, महिला ब्लाक अध्यक्ष हेमिन चतुर्वेदी, पार्षद गोविंद चतुर्वेदी, चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, विलास बोरकर, सारिका साहू, सोनिया देवागन, ईस्वरी साहू, जहीर अब्बास, एल्डरमेन संगीता सिह, मोहम्मद निजाम, तरुण बंजारे, सध्या वर्मा, पूर्व पार्षद जितेंद्र साहू, राजेन्द्र रजक, शत्रुघ्न धनकर, प्रियंका गौतम, अमृत पाल टीटू, अजय मिस्रा,सोनू सोमनाथ यादव चन्दकान्त कोरे सहित अन्य कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पार्षद व एल्डरमेन शामिल हुए।
पद यात्रा नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड न.18 दुर्गा मंदिर प्रांगण स्टेशन मरोदा से सुरु होकर। वार्ड 16 , 17 वार्ड 19, 20, 21 से मरौदा मौहारी मरौदा वार्ड 15 से वार्ड 13,14 मरोदा टैंक होते हुये, वार्ड 7,8 ,9,10 होते हुवे बी एस पी मार्केट रिसाली सेक्टर होते हुवे एच एस सी एल कॉलोनी से सेंट थामस कॉलेज के सामने से रुआबाँधा सेक्टर से रुआबांधा बस्ती में समापन हुआ।कार्यक्रम का सञ्चालन ब्लाक महामंत्री मुकुंद भाऊ ने किया। आभार प्रदर्शन रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More