Home » भारतीय फुटबॉल को ‘समय-आधारित रोडमैपÓ की आवश्यकता

भारतीय फुटबॉल को ‘समय-आधारित रोडमैपÓ की आवश्यकता

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने भारतीय फुटबॉल के लिए समय-आधारित रोडमैप तैयार करने और लागू करने के लिए संवाद में शामिल होने और समाधान खोजने के महत्व पर जोर दिया।

चौबे ने यहां आयोजित तीन-दिवसीय वैश्विक फुटबॉल सम्मेलन में कहा, भारत एक विविध देश है और इसलिए, फुटबॉल की बेहतरी के लिए समाधान हमारी आवश्यकता के अनुसार विशिष्ट होना चाहिए। उसके लिए हम किसी समाधान की नकल नहीं कर सकते। इसलिए, सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारी अपनी फुटबॉल केंद्रित चुनौतियों के लिए उपयोगी समाधानों की पहचान करने के लिए समावेशी संवादों में शामिल होना है।
चौबे ने कहा, एआईएफएफ प्रक्रिया को सुगम बनाएगा और अंतत: हर राज्य में फुटबॉल पारिस्थितिकी तंत्र के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए एक समय-आधारित रोडमैप तैयार करेगा। युवा विकास, गुणवत्ता मानव संसाधन, और सबसे बढ़कर जवाबदेही अंतत: पिच के अंदर और साथ ही बाहर भी विजयी प्रदर्शन ला सकती है।
एआईएफएफ अध्यक्ष ने कहा कि चुनौतियां कठिन हो सकती हैं, लेकिन नवनिर्वाचित समिति के पास चुनौतियों का सामना करने और गंतव्य तक पहुंचने का आवश्यक अनुभव है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More