Home » अब इस कंपनी को भी खरीदने जा रहे हैं गौतम अडानी, 7017 करोड़ में हुई डील

अब इस कंपनी को भी खरीदने जा रहे हैं गौतम अडानी, 7017 करोड़ में हुई डील

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एशिया के सबसे बड़े अमीर का टैग लेने वाले गौतम अडानी ने एक और बड़ी कंपनी को खरीदने का ऐलान किया है। अडानी ने डीबी पावर को 7017 करोड़ रुपये में खरीदने की डील तय की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये कंपनी भारी कर्ज में है। समझौते के मुताबिक़ 31 अक्टूबर, 2022 तक अधिग्रहण पूरा किया जा सकता है। यहां ये बताना ख़ास होगा कि अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर ग्रुप के पास है। इस कंपनी पर 5500 करोड़ रुपये का कर्ज है।

गौरतलब है कि शेयर मार्किट में भी अडानी पावर का शेयर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को करीब 2.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। मार्किट बंद होने तक अडानी पावर का शेयर 410.90 रुपये पर बंद हुआ था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More