मुंबई । वैश्विक बाजार में पीली धातु में तेजी और सफेद धातु में नरमी के असर से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 132 रुपये प्रति दस ग्राम चमक गया वहीं चांदी में 54 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट रही।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.13 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1763.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1762.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, इस दौरान चांदी हाजिर 0.66 प्रतिशत लुढ़ककर 19.71 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 132 रुपये की तेजी लेकर 51675 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 142 रुपये चमककर 51705 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। वहीं, चांदी 54 रुपये फिसलकर 56861 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 102 रुपये कमजोर होकर 57488 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00