Home » हिसाब तो देना ही पड़ेगा! समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी

हिसाब तो देना ही पड़ेगा! समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। ‘अमनÓ नाम के एक ट्विटर हैंडल ने 14 अगस्त को समीर वानखेड़े को मैसेज किया था। मैसेज में शख्स ने लिखा, ‘तुमको पता है तुमने क्या किया है, इसका तुम्हें भुगतान करना होगाज् तुमको खत्म कर देंगेÓ। इस संबंध में समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

समीर वानखेड़े ने पुलिस को बताया है कि उन्हें जान की धमकी ट्विटर के जरिए दी गई है। एक नए बने ट्विटर एकाउंट से उन्हें 14 अगस्त को धमकी दी गई। ट्वीट में कहा गया है-तुमको पता नहीं है कि तुमने क्या गया है, तुमको हिसाब देना पड़ेगा। एक दूसरे ट्वीट में गया गया है कि हम तुमको खत्म कर देंगे।
समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग मामले के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने उन पर कई आरोप लगाए थे। एक आरोप में मलिक ने कहा था कि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं, उन्होंने आरक्षण का लाभ पाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। हालांकि, इस मामले में वानखेड़े को क्लीनचिट मिल गई थी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More