रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया गया है। कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं वहीं नई जगह पोस्टिंग दी गई है। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार 44 अफसरों का तबादला कर दिया गया है।
बता दें छत्तीसगढ़ में इन दिनों अलग-अलग विभागों में बड़ी मात्रा में तबादले किए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व प्रदेश के कई जिलों से कलेक्टर व आईएएस अफसरों के तबादले किए गए।
कुछ दिन पहले ही कई जिलों के एसपी भी बदले गए। इसी कड़ी में बुधवार को डीएसपी रैंक के कई अफसरों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर 44 अफसरों का तबादला कर दिया है।









