नई दिल्ली । क्रिप्टोकरेंसी का बाजार शांत पड़ा हुआ है। यहां कोई बड़ी हलचल देखने को नहीं मिल रही है। माना जा रहा है कि बुधवार को अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी किए जाने हैं। अगर महंगाई में थोड़ी भी बढ़त दर्ज की गई तो सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को और बढ़ा सकता है, इसे देखते क्रिप्टोबाजार में शांति बनी हुई है।
इससे पहले बुधवार को सभी क्रिप्टोकरेंसीज में हरे रंग में कारोबार होता दिखा है पर बिटकॉइन अब भी 20,000 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। इथेरियम, सोलाना और शिबा ईनू जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में भी हल्की तेजी देखने को मिली है।
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का बाजार 871.69 बिलियन डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसमें दो प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। हलांकि, क्रिप्टोकरेंसीज का कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 4 प्रतिशत बढ़कर 55.5 बिलियन डॉलर हो गया है।