Home » फेसबुक वाला प्यार: दो बच्चे की मां को लगा ‘इश्क का रोग’, 15 साल के लड़के से कर बैठी दोस्ती, रात में मिलने बुलाया तो…

फेसबुक वाला प्यार: दो बच्चे की मां को लगा ‘इश्क का रोग’, 15 साल के लड़के से कर बैठी दोस्ती, रात में मिलने बुलाया तो…

by Bhupendra Sahu

पटना । बिहार के जुमई में एक 35 साल की महिला को 15 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। दोनों फेसबुक पर मिले। मैसेंजर पर चैट हुई। नंबर एक्सचेंज हुए और फिर धीरे-धीरे मोहब्बत परवान चढ़ती गई। मामला मिलने-मिलाने तक पहुंच गया। इसके बाद प्रेमी 150 किलोमीटर दूर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस का इस मामले में कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, जुमई के हरला गांव की रहने वाली महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक 15 साल के लड़के से हुई। इसके बाद कहानी में मोड़ आ गया। बताया जा रहा है कि लड़का जहानाबाद का रहने वाला है।

रात-दिन होने लगी बात
फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद दोनों ने मैसेंजर पर एक-दूसरे को नंबर ले लिए। इसके बाद बाद फोन पर दोनों के बीच घंटो बात होने लगी। महिला ने लड़के को मिलने के लिए अपने घर जुमई बुला लिया। महिला के बुलाने पर लड़का ट्रेन से रविवार को अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया।

रिश्तेदार बता रातभर रखा घर पर
लड़के के घर पर पहुंचने के बाद परिवारवालों ने उसके बारे में पूछा तो महिला ने मायके का रिश्तेदार बता दिया। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। रात भर प्रेमी उसी घर में रहा। हालांकि, सुबह होते ही महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने महिला व उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद पंचायत के मुखिया की दखल से दोनों को बचाया जा सका।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More