Home » ​​​​​​​मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात.. राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल करने पर टीम को दी बधाई

​​​​​​​मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात.. राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल करने पर टीम को दी बधाई

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टूर्नामेंट 2021-22 मे छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

टीम की कप्तान डॉ. अंजुम रहमान और मैनेजर श्रीमती अंजली बहार सहित अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को टीम की महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों कुमारी चेतना ध्रुव, भावना गुप्ता, मोनिका बैरागड़़े, हर्षा साहू, श्वेता शिंदे, सविता चंद्राकर, रीठा साहू, संजू साहू, चंद्रावती, यामिनीश उपस्थित थीं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More