मुंबई । वैश्विक बाजार की तेजी के असर से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 136 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.11 प्रतिशत बढ़कर 1741.59 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, अमेरिका सोना वायदा 0.33 प्रतिशत उतरकर 1732.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान चांदी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19.29 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 136 रुपये की बढ़त लेकर 50757 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 102 रुपये चढ़कर 50791 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस बीच चांदी 100 रुपये की तेजी के साथ 57039 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 53 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 57460 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00