Home » मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पदाधिकारियों ने कीसौजन्य मुलाकात

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पदाधिकारियों ने कीसौजन्य मुलाकात

by Bhupendra Sahu
  • शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने किया आमंत्रित

रायपुर नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री आर.पी. भतपहरी के नेतृत्व में रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। अध्यक्ष श्री भतपहरी ने सभी पदाधिकारियों का मंत्री डॉ. डहरिया से परिचय करवाया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने, समाज को मजबूती देने में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने किया आमंत्रितआप सभी सामाजिक जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों का निर्वहन आपसी समन्वय के साथ करें। आप सभी से सतनामी समाज को बड़ी अपेक्षा रहेगी। पदाधिकारियों ने उन्हें  आगामी समय में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, साथ ही अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More