Home » राज्यपाल ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया

राज्यपाल ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया

by Bhupendra Sahu

रायपुर  ।  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज कवर्धा के सर्किट हाऊस में हरीतिमा संगठन द्वारा तैयार की गई पुस्तिका “आज का बीज, कल का पेड़“ का विमोचन किया। राज्यपाल ने हरीतिमा के कार्याे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्य को विस्तार देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक भी ले जाना चाहिए।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पुस्तिका वृक्षारोपण हेतु एक जन अभियान चलाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन अभियान को लेकर हरीतिमा संगठन द्वारा कवर्धा शहर तथा आसपास क्षेत्रों में पौधा लगाकर निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वे अब तक लगभग चार हजार पौधे लगा चुके है। इस अवसर पर हरीतिमा संगठन के अजय लुनिया, संतराम थवाईत, राकेश दोषी, राजेन्द्र सिंह सलूजा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 1830/विशाल/गुलाब डडसेना/निखलेश

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More