Home » इंटरनेट पर निक्की तंबोली का कब्ज़ा, तस्वीरें देख मदहोश हुए फैंस

इंटरनेट पर निक्की तंबोली का कब्ज़ा, तस्वीरें देख मदहोश हुए फैंस

by Bhupendra Sahu

टेलीविजऩ के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली की ग्रोथ और लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कि जब भगवान किसी को देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। शो के बाद से ही निक्की ने सफलता की बड़ी उड़ान भरी है। निक्की तंबोली प्रशंसकों का भी मनोरंजन करके रखती हैं।
वही अब एक बार फिर निक्की की सुपर सिजलिंग तस्वीरें देखकर प्रशंसक बहुत इंप्रेस हो रहे हैं। निक्की तंबोली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह येलो शिमरी शॉर्ट ऑउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं। पीछे से यह ड्रेस बैकलेस है। अपनी टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए निक्की तंबोली ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन सभी तस्वीरों में निक्की की चार्मिंग स्माइल पर प्रशंसक अपना दिल हार बैठे हैं। डीप नेक वाला यह ऑउटफिट स्ट्रैपी है तथा पीछे से इसमें एक डोरी आई हुई है।

वही बालों को ओपन रखने के साथ हैवी मेकअप से निक्की ने लुक को पूरा किया है। न्यूड लिपस्टिक एवं स्मोकी आई मेकअप निक्की तंबोली की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। इस ऑउटफिट के साथ निक्की तंबोली ने कोई जूलरी नहीं पहनी है। काफी सिंपल रखा है। निक्की तंबोली ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, बेसिक? यह क्या होता है, मुझे तो पता भी नहीं है। प्रशंसक निरंतर निक्की तंबोली के इस लुक की प्रशंसा कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, निक्की मैम, आपकी अदाओं पर ही तो हम फिदा है। इसी तरह कई लोगों ने कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More