Home » आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वाचियेर लाग्रेव को हराया

आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वाचियेर लाग्रेव को हराया

by Bhupendra Sahu

स्टावेंजर (नॉर्वे) । भारत के धुरंधर शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल वर्ग के पहले दौर में मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव को पहले दौर में 40 चालों में हरा दिया । इस जीत से आनंद को तीन अंक मिले । पहले दौर में अमेरिका के वेसली सो ने तैमूर राजाबोव को मात दी और अब आनंद के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं । मैग्नस कार्लसन ने चीन के वांग हेड से ड्रॉ खेला ।

इससे पहले खेले गए ब्लिट्ज वर्ग में आनंद ने सातवें दौर में विश्व चैम्पियन कार्लसन को हराया था । आनंद टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहे थे ।
क्लासिकल टूर्नामेंट में ड्रॉ होने पर खिलाड़ी आर्मेगेडोन (सडन डैथ) मुकाबला खेलेंगे ।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More