Home » तमंचे वाली दुल्हनियां : शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दरवाजे पर तमंचे से किया फायर

तमंचे वाली दुल्हनियां : शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दरवाजे पर तमंचे से किया फायर

by Bhupendra Sahu

आगरा । शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का स्वागत सत्कार आपने तो कई बार देखा होगा, लेकिन यूपी के आगरा में जिस तरह से दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची और फिर उसने यहां जो किया, उसे देखकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दुल्हन के साथ उसका पति भी साथ में ही था। ससुराल की चौखट पर दुल्हन की इस हरकत पर उसके पति ने भी साथ दिया। दरअसल एक नई-नवेली दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी। जैसे ही दुल्हन ससुराल की चौखट पर पहुंची तो उसके पति ने अपनी पत्नी से तमंचा चलवाया। दुल्हन ने भी तमंचा हाथ में लेकर शौक से दनादन फायरिंग की।

इस बीच किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है। मामला खंदौली के नाऊ सराय का है। जानकारी के अनुसार सोढ़ी नाम के युवक की तीन दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो प्रवेश से पहले दूल्हे ने अपनी पत्नी का घर में प्रवेश को यादगार बनाने के लिए उसने नया तरीका अपनाया। पति ने तमंचा मंगाया और नई नवेली दुल्हन के हाथ में थमा दिया। इसके बाद पति ने नई नवेली पत्नी से फायर करने को कहा, हालांकि पति ने फायरिंग के दौरान पत्नी का हाथ पकड़ रखा था। इसके बाद हवाई फायर किया। इसके बाद दुल्हन को घर में प्रवेश दिलाया गया। यहां घर की अन्य महिलाओं ने दुल्हन का रीति-रिवाज के अनुसार उसका प्रवेश कराया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More