मुंबई । दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी के दबाव आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 54 पैसे फिसलकर अब तक रिकार्ड निचले स्तर 77.44 रुपये प्रति डॉलर पर लुढ़क गया।
पिछले दिवस रुपये 76.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज 27 पैसे की गिरावट लेकर 77.17 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका आज का उच्चतम स्तर भी रहा। इस दौरान यह 77.52 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 54 पैसे टूटकर 77.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
00