Home » ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यो को प्रथमिकता से लेने दिये निर्देश: सांसद श्रीमती महंत

ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यो को प्रथमिकता से लेने दिये निर्देश: सांसद श्रीमती महंत

by Bhupendra Sahu

कोरबा । कोरबा जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट स्थित विडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, पाली-तानाखार विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर वर्चुअल रूप से जुडे़। शासी परिषद की बैठक में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल कंवर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। शासी परिषद की बैठक मे वर्ष 2022-23 के लिए विकास कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिला खनिज न्यास संस्थान के संचालन केे नियमों और प्रावधानों की जानकारी सभी सदस्यों को दी।

उन्होने कहा कि खनिज न्यास मद की 40 प्रतिशत राशि कोरबा जिले के लिए उपयोग की जाएगी। इस प्रकार कोरबा जिला खनिज न्यास संस्थान को लगभग दो सौ करोड रूपये से अधिक की राशि प्राप्त होंगे। श्रीमती साहू ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जिले में 943 करोड से अधिक की राशि की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। इस वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं संबद्व गतिविधियांे को प्राथमिकता देते हुए कार्ययोजना बनाई गयी है। श्रीमती साहू ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्र में लोगो के गंभीर बीमारी के इलाज के लिए डी.एम.एफ. में सहायता अनुदान की राशि सुरक्षित रखी जाती है, इसके लिए श्रीमती साहू ने सभी जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक प्रस्ताव देने के लिए कहा।

श्रीमती साहू ने कहा कि डी.एम.एफ. मद की राशि से हेल्थ कैंप, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन, शाला भवन के निर्माण एवं जीर्णाेधार, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि विकास योजनाओं को पूरा किया जाएगा। श्रीमती साहू ने कहा कि डी.एम.एफ. मद से गौठानांे में रीपा, कृषि वानिकी तथा अन्य उत्पादक गतिविधियों को भी बढावा दिया जावेगा। उन्होने शासी परिषद के सदस्यों से जर्जर आंगनबाडी का प्रस्ताव देने के लिए भी कहा ताकि बच्चों को अच्छी सुविधाएं दी जा सके।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More