Home » अब मिलेगी यात्रियों को कंफर्म सीट, रेलवे ने ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का किया ऐलान

अब मिलेगी यात्रियों को कंफर्म सीट, रेलवे ने ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का किया ऐलान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेल कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। इसके अलावा जिन रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाना संभव नहीं है, वहां मौजूदा ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुल 14 ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया है, ताकि लोगों यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने उन सभी ट्रेनों का विवरण दिया है, जिनमें डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों में एक निश्चित समय के लिए ही डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिसके बाद ये ट्रेनें अपने निर्धारित डिब्बों की संख्या के साथ ही चलाई जाएंगी।

– इन ट्रेनों में बढ़ाई जाएगी डिब्बों की संख्या
1. अजमेर से बांद्रा टर्मिनस तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12996 में 10 से 31 मई तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
2. बांद्रा टर्मिनस से अजमेर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12995 में 11 मई से 1 जून तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
3. बीकानेर से कोलकाता तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12495 में 12 से 26 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
4. कोलकाता से बीकानेर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12496 में 13 से 27 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
5. बीकानेर से बांद्रा तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 22473 में 9 से 30 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
6. बांद्रा से बीकानेर तक चलने वाली गाड़ी संख्या- 22474 में 10 से 31 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
7. बीकानेर से पुरी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या- 20471 में 8 से 29 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
8. पुरी से बीकानेर तक चलने वाली गाड़ी संख्या- 20472 में 11 मई से 1 जून तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
9. दिल्ली सराय रोहिल्ला से जयपुर तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14021, 7 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।
10. जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14022, 8 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।
11. जम्मूतवी से जैसलमेर तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14646, 7 और 9 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।
12. जैसलमेर से जम्मूतवी तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14645, 9 और 11 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।
13. जम्मूतवी से बाड़मेर तक सेवाएं देने वाली गाड़ी संख्या- 14662, 8 मई को एक एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।
14. बाड़मेर से जम्मूतवी तक सेवाएं देने वाली गाड़ी संख्या- 14661, 10 मई को एक एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More