मुंबई । अमेरिका में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए फेड रिजर्व के ब्याज दरों में तेज वृद्धि के रुख से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के बीस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 55 पैसे लुढ़ककर 76.90 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
पिछले कारोबारी दिवस रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 76.35 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया 26 पैसे गिरकर 76.61 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में यह 76.96 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया वहीं बिकवाली होने से 76.56 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 76.35 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 55 पैसे की गिरावट लेकर 76.90 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
00