Home » पत्नी की मासूमियत देख धड़का विक्की का दिल, किया खास कमेंट

पत्नी की मासूमियत देख धड़का विक्की का दिल, किया खास कमेंट

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल हर तरफ स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को पसंद किया जा रहा है। यह कपल एक दूजे के साथ एकदम परफेक्ट लगते हैं। इसी के चलते ये सेलेब्रिटी कपल सोशल मीडिया सेंसशन बना हुआ है। वैसे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर ही इन्टरनेट वर्ल्ड में अपनी केमिस्ट्री से तहलका मचा देते हैं। दोनों का अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। अब हाल ही में मिस्टर और मिसेज कौशल ने अपने प्यार का इजहार खुलेआम किया है। जी दरअसल एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह पावर कपल ट्रेंड कर रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह बकरी को पत्ते खिलाती नजर आ रही हैं। इस फोटो में कैटरीना बेहद मासूम लग रही हैं और उनकी मासूमियत पर फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार जता रहे हैं। उनकी इस लेटेस्ट फोटो में वह ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- उस समय भी ओवरसाइज खूब चलता था। वहीं पत्नी कैटरीना की फोटो को देख विक्की एक बार फिर अपना दिल दे बैठे। उनके अलावा लाखों लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।

वहीं कैटरीना के पति विक्की कौशल ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया और इसी के साथ ही कई सितारों ने कैटरीना की इस पिक्चर पर कमेंट किया है। जी हाँ, करिश्मा कपूर ने लिखा – लव इट। वहीं श्वेता बच्चन ने लिखा- बहुत प्यारी। आप सभी को बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 दिसबंर में शादी रचाई थी और दोनों ने राजस्थान में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधकर अपने फोटोज सहारे किये थे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More