Home » गर्मी ने तोड़ा 122 साल पुराना रिकार्ड

गर्मी ने तोड़ा 122 साल पुराना रिकार्ड

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश में गर्मी ने 122 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। देशभर में पड़ रही गर्मी के कारण लोग घरों में बैठने के लिए मजबूर है तो वहीं बिजली के कट ने लोगों की नींद उड़ा दी है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोग भीषण लू से जूझ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. एम महापात्रा ने देश में मौसम को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस साल अप्रैल में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान पिछले 122 साल में क्रमश: 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक है। देश के कई राज्यों, शहरों में तापमान 47 डिग्री से उपर जा चुका है। वहीं उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पूर्व भारत के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

मई में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अनुमान जताया है। आईएमडी का कहना है कि मई में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ सुदूर दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। इन इलाकों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट
वहीं दिल्ली में पिछले 72 वर्षों में ऐसा दूसरी बार है जब अप्रैल का महीना इतना अधिक गर्म रहा है, इस दौरान मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक 2010 में दिल्ली में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंजÓ अलर्ट जारी किया है।
रविवार को बारिश की संभावना
वहीं आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से लू के समाप्त होने की उम्मीद है, जिसके एक मई की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More