Home » घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं मेकअप सेटिंग स्प्रे, जानिए कुछ तरीके

घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं मेकअप सेटिंग स्प्रे, जानिए कुछ तरीके

by Bhupendra Sahu

आजकल मार्केट में कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनमें मेकअप सेटिंग स्प्रे भी शामिल है। यह चेहरे पर किए गए मेकअप को लंबे समय तक ठीक रखने और त्वचा को हाइड्रेट करने में भी काफी मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप बिना पैसे खर्च किए मेकअप सेटिंग स्प्रे चाहते हैं तो आप इसे खुद ही घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए फिर आज चार तरह के मेकअप सेटिंग स्प्रे बनाने के तरीके जानते हैं।

मेकअप सेटिंग स्प्रे क्या है?
मेकअप सेटिंग स्प्रे चेहरे पर किए गए मेकअप को लंबे समय तक ठीक रखने में मदद कर सकता है। वहीं, गर्मियों के दौरान तो इसका एक छिड़काव त्वचा को तरोताजा करने और इसे बाहरी अशुद्धियों से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका अदा कर सकता है।
एलोवेरा मेकअप सेटिंग स्प्रे
एलोवेरा मेकअप सेटिंग स्प्रे त्वचा को चमकदार बनाने और इसे मॉइश्चराइज करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप साफ पानी में एलोवेरा जेल मिलाएं, फिर इसमें ग्लिसरीन की चार-पांच बूंदें और एक से दो बड़ी चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालें और मेकअप करने के बाद इस मिश्रण का चेहरे पर थोड़ी दूरी से छिड़काव करें।
गुलाब जल मेकअप सेटिंग स्प्रे
यह मेकअप सेटिंग स्प्रे त्वचा के श्च॥ स्तर को बनाए रखता है और चेहरे के तैलीयपन को दूर रखने में भी सहायक है। सबसे अच्छी बात है कि यह मेकअप सेटिंग स्प्रे ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए एकदम परफेक्ट है। गुलाब जल मेकअप सेटिंग स्प्रे बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल, सामान्य पानी, विटामिन-श्व ऑयल और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर इसका इस्तेमाल करें।
ग्रीन टी मेकअप सेटिंग स्प्रे
ग्रीन टी मेकअप सेटिंग स्प्रे एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्रेश और स्मूद बनाने के साथ-साथ मेकअप को लंबे समय तक सही रखने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए पहले ग्रीन टी बैग्स को उबलते पानी में 15-20 मिनट के लिए रख दें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें विटामिन-श्व ऑयल मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें और मेकअप लगाने के बाद इसका इस्तेमाल करें।
विच हेज़ल मेकअप सेटिंग स्प्रे; ग्लिसरीन और एसेंशियल ऑयल मेकअप सेटिंग स्प्रे
विच हेज़ल मेकअप सेटिंग स्प्रे त्वचा को ठंडक पहुंचाने और अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए विच हेज़ल के अर्क को ताजे गुलाब जल के साथ मिलाएं, फिर इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें और इसका इस्तेमाल करें। वहीं, ग्लिसरीन और एसेंशियल ऑयल मेकअप सेटिंग स्प्रे बनाने के लिए ग्लिसरीन को डिस्टिल्ड वॉटर, रबिंग अल्कोहल, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और जेरेनियम एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाएं, फिर इसका इस्तेमाल करें।
००

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More