Home » कृष्णा पब्लिक स्कूल उतई में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस…

कृष्णा पब्लिक स्कूल उतई में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस…

by Bhupendra Sahu

उतई। कृष्णा पब्लिक स्कूल उतई में 73 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। प्राचार्या डॉ. श्रीमती प्रशी तिवारी के कर कमलों द्वारा भारत माता, महात्मा गांधी की तैलचित्रों पर फूल व माल्यार्पण करने के उपरांत ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया गया।

उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय गान गाकर झंडे की सलामी दी। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार आज के ही दिन भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति उत्साहित करते हुए कहा कि देश की अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहें।

शिक्षिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत पेश कर सभी के मन में देशभक्ति की भावना जागृत कर दीं। उपस्थित जनों ने कोरोनाकाल के इस दौर में धैर्य रख कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जल्द से जल्द भारत को कोरोनामुक्त बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर विशेष रूप से प्रमोद त्रिपाठी, एस.के.त्रिपाठी, श्रीमती कुंजलता त्रिपाठी, उपस्थित हुए एवं उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More