Home » कोविड वेक्सीनेशन महाभियान: एक दिन में 44 हजार से अधिक लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

कोविड वेक्सीनेशन महाभियान: एक दिन में 44 हजार से अधिक लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

by Bhupendra Sahu

कोरबा । कोरबा जिले में कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। इस दौरान सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग लाईन में लगे रहे। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण केन्द्रों के अलावा मोबाईल मेडिकल टीमों ने भी घर-घर जाकर लोगों को कोविड से बचाने के लिए टीके लगाये। इस महाभियान में एक दिन में ही 44 हजार 178 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये।

कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लेने खुद कलेक्टर श्रीमती रानू साहू करतला और कोरबा विकासखंडों के टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचीं। कलेक्टर ने केन्द्रों पर टीका लगाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं और आने वाले लोगों की सहूलियत आदि की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली। श्रीमती साहू कोरबा विकासखंड के पंडरीपानी और करतला विकासखंड के पीड़िया और करतला टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंची। यहां उन्होंने टीका लगवाने आये ग्रामीणों से बातचीत की और टीके के फायदे बताते हुए टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती साहू ने टीकाकरण के काम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित मितानीनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य सहयोगियों की भी तारीफ की।
महाभियान के दौरान पाली विकासखंड में लगे सबसे अधिक टीके- कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के दौरान पाली विकासखंड में सबसे अधिक टीके लगाये गये। पाली विकासखंड में 12 हजार 419 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोरबा विकासखंड में छह हजार 240, करतला विकासखंड में नौ हजार 033, शहरी क्षेत्रों में चार हजार 884, कटघोरा में चार हजार 146 और पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड में सात हजार 456 लोगों को महाभियान के दौरान टीके लगाये गये।
महाअभियान के लिए 448 वैक्सीनेशन सेंटर – शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 448 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। करतला विकासखंड में 60 केंद्रों में 100 वैक्सीनेटरों द्वारा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। कटघोरा विकासखंड में 83 कंेद्रो पर 83 वैक्सीनेटरों, कोरबा विकासखंड में 80 केंद्रों पर 80 वैक्सीनेटरों, पाली विकासखंड में 81 केंद्रों पर 81 वैक्सीनेटरों, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 43 कंेद्रो पर 43 वैक्सीनेटरों ने लोगों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए टीके लगाये। जिले के शहरी क्षेत्रों में बनाये गये 101 केंद्रों में 101 वैक्सीनेटरों ने टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More