Home » कीमती धातुओं में गिरावट जारी

कीमती धातुओं में गिरावट जारी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में जारी गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 305 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 445 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.56 प्रतिशत टूटकर 1786.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.59 प्रतिशत गिरकर 1782.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह चांदी हाजिर 0.79 प्रतिशत की गिरावट के लेकर 22.56 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना की चमक 305 रुपये फीकी पड़कर 47607 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 325 रुपये की टूटकर 44652 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

इसी तरह चांदी 445 रुपये सस्ती होकर 61502 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 442 रुपये गिरकर 61782 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More