Home » ब्रेकिंग न्यूज : महापौर नीरज पाल ने किया मेयर इन काउंसिल का गठन…युवा जोश के साथ अनुभवी पार्षदों का तालमेल… यह है शहर सरकार की तस्वीर…

ब्रेकिंग न्यूज : महापौर नीरज पाल ने किया मेयर इन काउंसिल का गठन…युवा जोश के साथ अनुभवी पार्षदों का तालमेल… यह है शहर सरकार की तस्वीर…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर निगम भिलाई में गुरुवार को महापौर परिषद् का गठन कर दिया। महापौर नीरज पाल कोविड पॉजिटिव होने के कारण महापौर परिषद के गठन के लिए लगातार फोन पर फीडबैक लेते रहे।

महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम के महापौर परिषद में वरिष्ठ पार्षदों के साथ ही युवा पार्षदों को मौका देकर बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास किया है। पिछले कार्यकाल के दौरान एमआईसी के सदस्य रहे चेहरों को इस बार भी शामिल किया गया है। वहीं इस बार एमआईसी में नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

यह है शहर सरकार की तस्वीर
(1) वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण – मन्नान गफ्फार खान
(2) सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य विभाग – संदीप निरंकारी
(3) नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग – साकेत चंद्राकर
(4) लोक कर्म विभाग – एकांश बंछोर
(5) जल-कार्य विभाग – केशव चौबे
(6) राजस्व विभाग – सीजू एंथोनी
(7) खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग – लक्ष्मीपति राजू।
(8) अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग – लालचंद वर्मा
(9) गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग – चंद्रशेखर गवई
(10) महिला एवं बाल विकास विभाग – मीरा बंजारे
(11) अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति कल्याण विभाग -मालती ठाकुर
(12) शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग – आदित्य सिंह
(13) पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग – नेहा साहू
(14) संस्कृति पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग – रीता सिंह गेरा

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More