- धर्मांतरण की लडाई मे बजरंग दल की अहम भूमिका – रतन यादव
- प्रदेश मे हिंदू युवाओं के लिए एक बड़ा चेहरा है रतन यादव
भिलाई। प्रांत संयोजक रतन यादव का कहना है कि, धर्मान्तरण दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा है। आज छत्तीसगढ़ प्रान्त में बजरंगदल धर्मान्तरण के विरोध में व्यापक आंदोलन कर रहा है। यह आंदोलन 3 अगस्त 2021 को बस्तर के जगदलपुर सहर की पावन धरा से माई दंतेष्वरी के आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ था जो आज एक वृहद रूप ले चुका है। बजरंगदल का हर एक कार्यकर्ता धर्मान्तरण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए वचनबद्ध है और उस ओर कार्य भी तेज गति से चल रहा है। धर्मान्तरण के लिए कहि ना कहि सरकार भी जिम्मेदार है।
यह विचार करने योग्य बात है कि, बस्तर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में जहाँ धर्मान्तरण हुआ ही नही , जहां ईसाई समुदाय का कोई व्यक्ति निवाश ही नही करता वहां चर्च का होना कब्रिस्तान का होना यह दर्शाता है कि सरकार बिना किसी जांच के ईसाई समुदाय के लिए जमीन तैयार कर रही है। आज हिन्दुओ को अल्पसंख्यक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि सरकार को लगता है कि चर्च और कब्रिस्तान का होना सही है तो मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि कितने ईसाईयो (धर्मान्तरित) का रिकॉर्ड प्रान्त के कितने जिलों के जिला दंडाधिकारी महोदय के कार्यालय में मौजूद है, और यदि यह दस्तावेज मौजूद नही है तो कब्रिस्तान का होना यह दर्शाता है कि सरकार की नाक के नीचे धर्मान्तरण तीव्र गति से हो रहा है। आज यदि हिन्दू समाज जागृत ना हुआ तो कल हम बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक हो जाएंगे और फिर हमारे ही देश मे हम सरणार्थी के रूप में जीवन यापन करेंगे और यातनाओं को झेलेंगे जैसा कि 75 वर्ष पूर्व हुआ करता था। आज समाज मे जनजागरण की आवश्यकता है युवाओ को एक होने की आवश्यकता है।

आज कल एक थूक जिहाद चल रहा है। जावेद हबीब नाम एक नाई जो महिलाओं के बाल काटता है उसने एक महिला का बाल बनाते हुए मुस्कुराकर उसकी मांग पर थूक देता है जिसका विरोध आज छत्तीसगढ़ में करते हुए जावेद हबीब के सभी सलून को बंद करवाया गया, कही ढाबे में खाना बनाते हुए खाने में थूक दिया जा रहा है। ये असामाजिक तत्व की प्रवृत्ति वाले हिन्दू विरोधी केवल हिन्दुओ का अपमान कर रहे हैं। मैंने कई बार कहा है हिन्दुओ की भावना को ठेस पहुंचा कर उनकी आत्मसम्मान को मत ललकारो अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं।

रतन यादव ने लव जिहाद नामक कुप्रथा के बारे में बताते हुए कहा लव जिहाद के जाल में फंसा कर हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। ऐसे सैकड़ो मामले हैं जहाँ लव जिहाद के जाल में फस कर हिन्दू लड़कियों ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन करवा ली हैं और शादी के बाद उनकी स्थिति बत से बत्तर हो चुकी है। बजरंगदल ने इन लव जिहादियों का इलाज सुरु कर दिया है। लव जिहाद एक षडयंत्र है हिन्दू बहु बेटियों का धर्म परिवर्तन करवाने का ताकि हिन्दू बहुसंख्यक ना रहे और अल्पसंख्यक हो जाए। लव जिहाद में असामाजिकतत्व अपनी पहचान छुपाकर लड़कियों को प्रेम जाल में फसा लेते हैं और शादी के बाद उन्हें डरा धमका कर धर्मान्तरित करते हैं।
आज पिछले एक वर्ष से रतन यादव प्रांत के प्रत्येक जिलों में धर्मान्तरण व लव जिहाद के विरोध में और जनजागरण के लिए प्रवास कर रहे हैं। आज जो छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व के प्रति युवाओ में नई ऊर्जा का प्रवाह हुआ है वह रतन यादव जी की सक्रियता व जागरूकता की वजह से है। अधिक समय रतन यादव जी अपने परिवार से दूर रहते हैं ताकि युवाओ में हिंदुत्व की नई ऊर्जा भर सकें। रतन यादव का मानना है कि हिंदुस्तान को धर्मान्तरण मुक्त , गौ रक्षा व लव जिहाद से केवल युवा ही मुक्त कर सकता है इसलिए वे सदैव युवाओ के बीच जागरण का कार्य करते हैं। आज युवा भी कहीं ना कहीं रतन यादव का अनुसरण कर रहे हैं , उनकी हर बात युवाओ के लिए पत्थर की लकीर है यही कारण है कि आज धर्मांतरण को जड़ से उखाड़ फेंकने के इस अभियान में युवा सबसे आगे हैं