Home » ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा के अबू धाबी शेड्यूल को किया पूरा

ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा के अबू धाबी शेड्यूल को किया पूरा

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेता ऋ तिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग पिछले कुछ समय से अबू धाबी में कर रहें थे, लेकिन अब ये जानकारी सामने आयीं है कि उन्होंने फिल्म के अबू धाबी शेड्यूल को पूरा कर लिया है, और वहीं अभिनेता सैफ अली खान ने इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दी है। आपको बता दें कि विक्रम वेधा तमिल की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा का ही हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य किरदारों में थे। अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान और ऋ तिक रोशन मुख्य किरदार निभाने वाले है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी की ऋतिक ने विक्रम वेधा के अबू धाबी शेड्यूल का रैपअप कर लिया है और अभिनेता सैफ ने लखनऊ में इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। अबू धाबी में फिल्म की शूटिंग 27 दिनों तक चली थी।
तमिल वर्जन का डायरेक्शन करने वाली डायरेक्टर जोड़ी पुष्कर और गायत्री ही हिंदी वर्जन को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More