Home » गौतम अडानी बने एशिया के सबसे रईस अरबपति, मुकेश अंबानी से छिना ताज

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे रईस अरबपति, मुकेश अंबानी से छिना ताज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी अब एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बन गए हैं। गौतम अडानी को पहली बार ये सफलता मिली है। दिलचस्प बात ये है कि गौतम अडानी ने भारत के ही मुकेश अंबानी को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से मुकेश अंबानी शीर्ष अरबपति बने हुए थे।

ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। मुकेश अंबानी की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है। वहीं, गौतम अडानी की कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

हालांकि, दौलत आंकने वाली वेबसाइट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने अरबपतियों की रैंकिंग को अपडेट नहीं किया है। वेबसाइट पर अब भी मुकेश अंबानी एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। गौतम अडानी की रैंकिंग 13वीं है। ये संभव है कि अगले 24 घंटे में वेबसाइट पर रैंकिंग अपडेट हो जाए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More