Home » रियल एस्टेट कारोबार में लौटी रौनक! गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग 3,072 करोड़ रुपये हुई

रियल एस्टेट कारोबार में लौटी रौनक! गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग 3,072 करोड़ रुपये हुई

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग अप्रैल-सितंबर, 2021 अवधि में 18 प्रतिशत बढ़कर 3,072 करोड़ रुपये हो गई। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आवासीय संपत्ति की उच्च मांग से कंपनी की बिक्री बुकिंग में वृद्धि हुई है। कंपनी ने बताया कि एक साल पहले की इसी अवधि में उसकी बिक्री बुकिंग 2,605 करोड़ रुपये थी।

निवेशकों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में मात्रा के आधार पर कंपनी की बिक्री बुकिंग तीन प्रतिशत बढ़कर 43,83,959 वर्ग फुट हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 42,41,283 वर्ग फुट थी। कंपनी के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कुल बिक्री बुकिंग में से आवासीय संपत्ति की हिस्सेदारी 3,051 करोड़ रुपये जबकि व्यावसायिक संपत्ति का योगदान 20 करोड़ रुपये रहा।

दिल्ली-एनसीआर बाजार ने 1,063 करोड़ रुपये का सबसे अधिक बिक्री बुकिंग का योगदान दिया। इसके बाद पुणे ने 607 करोड़ रुपये, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) ने 525 करोड़ रुपये और बेंगलुरु ने 330 करोड़ रुपये का योगदान दिया। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हाल में बताया था कि तीस सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना बढ़कर 35.72 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 7.10 करोड़ रुपये था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More