Home » आपके कई कामों को आसान बना देंगे शॉवर जेल से जुड़े ये हैक्स

आपके कई कामों को आसान बना देंगे शॉवर जेल से जुड़े ये हैक्स

by Bhupendra Sahu

आजकल कई लोग नहाने के लिए साबुन की बजाय शॉवर जेल का इस्तेमाल करने लगे हैं क्योंकि यह साबुन की तरह त्वचा पर हार्श नहीं होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है और आप चाहें तो घर के अलग-अलग कामों के लिए और अन्य चीजों के विकल्प के रूप में शॉवर जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए फिर आज शॉवर जेल से जुड़े ऐसे ही कुछ अद्भुत हैक्स के बारे में जानते हैं।

बतौर शेविंग क्रीम करें इस्तेमाल
अगर आपकी शेविंग क्रीम खत्म हो चुकी है तो आप इसकी जगह शॉवर जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मानिए शेविंग क्रीम के तौर पर शॉवर जेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होगा क्योंकि इससे बहुत ही कोमलता से आप अपने बालों को शेव कर पाएंगे। इसके अलावा इसका उपयोग करने पर ब्लेड से त्वचा के कटने का डर भी नहीं रहता और शेविंग के बाद त्वचा भी मुलायम लगती है।
नाजुक कपड़े अच्छे से धोएं
डिटर्जेंट पाउडर नाजुक कपड़ों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके इस्तेमाल से नाजुक कपड़ों का रंग हल्का हो सकता है या फिर इसके कारण रेशे निकल सकते हैं, जिसके बाद कपड़े को पहनने का मन नहीं करता है। ऐसे कपड़ों को धोने के लिए शॉवर जेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह आपके नाजुक कपड़ों को बिना किसी नुकसान के अच्छे से धो सकता है।
स्टीकर को आसानी से निकालें
अगर किसी नए बर्तन या किसी अन्य चीज पर लगे स्टीकर को निकालना काफी मुश्किल हो रहा है तो आप इस काम को आसान बनाने के लिए शॉवर जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्टीकर वाली जगह पर थोड़ा शॉवर जेल लगाकर उसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से स्टीकर्स की पकड़ कमजोर हो जाएगी, फिर आप चुटकियों में इस स्टीकर को निकाल सकेंगे।
फेसवॉश के तौर पर करें इस्तेमाल
आप चाहें तो शॉवर जेल का इस्तेमाल फेसवॉश के रूप में भी कर सकते हैं क्योंकि यह काफी जेंटल होता है और कोमलता से चेहरे की गंदगी को दूर कर सकता है। इसके लिए पहले थोड़ा सा शॉवर जेल अपने हाथ में लें और इसे अपने चेहरे पर लगाकर एक से दो मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में ठंडे पानी से अपना चेहरा धोकर इस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More