Home » स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दीवाली की शुभकामनाओं के साथ जनता से कोविड नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दीवाली की शुभकामनाओं के साथ जनता से कोविड नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश की जनता को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाये जाने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कोविड की दूसरी लहर के बाद हमने गणेश चतुर्थी, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, ईद, मुहर्रम, दशहरा जैसे धार्मिक उत्सवों में खुले तौर पर भाग लिया है और दीपावली व छठ पूजा की खरीददारी और आयोजन में सम्मिलित होंगे।

उन्होंने कहा कि हमने इन त्यौहारो को दोस्तों और परिवारों के साथ मनाया पर कोविड से बचाव की आवश्यक सावधानियों के प्रति शायद उतने सहज नहीं रहे। संक्रमण के कम मामलों और बढ़ती टीकाकरण संख्या के माहौल में भी हमें ऐतिहात रखना है। भले ही आज संख्या कम है, लेकिन भारत और विश्व के अन्य देशों में कोविड मामलों में बढ़ोतरी के लक्षण दिख रहे हैं।

इन परिस्थितियों में मैं पुन: सभी प्रदेशवासियों से आवश्यक कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखने का आग्रह करता हूं। बुखार, खांसी आदि जैसे लक्षणों में अपने नजदीकी केन्द्र में बिना देर के कोविड परीक्षण करवाएं। यदि आपने टीके की पहली खुराक नहीं ली है, तो कृपया स्वयं को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने के लिए अभी लें। जिन्होंने पहली खुराक ले ली है, उन्हें निर्धारित तारीख पर दूसरी खुराक लेना अति आवश्यक है। श्री सिंहदेव ने प्रदेश की जनता को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More