Home » बड़े ईयर रिंग में बेहद खूबसूरत दिखती है दीपिका पादुकोण

बड़े ईयर रिंग में बेहद खूबसूरत दिखती है दीपिका पादुकोण

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण को तो आप जानते ही होंगे बता दें कि आज वह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही है . वह सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि इंग्लिश फिल्मों में भी काम कर चुकी है और इनकी फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल पर है खैर हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है . जिसमें वह बड़े ईयर रिंग पहने हुए नजर आ रही है जो कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हो और वह काफी खूबसूरत लग रही है अगर बात करें इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में तो आजकल बहुत रितिक रोशन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही है.

दीपिका इस वक्त बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस हैं. 83, पठान, के, फाइटर और शकुन बत्रा की एक फिल्म उनकी फिल्मों की लिस्ट में हैं. 83 इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है. अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दीपिका ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है. दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस को लेकर खूब सतर्क रहती हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दीपिका को खाने-पीने का बड़ा शौक है. फूडी होने के बाद भी मस्तानी अपने फिगर और वजन दोनों को अच्छी तरह से मेंटेन कर लेती हैं.

हालांकि इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है. वो फिट रहने के लिए खास डाइट प्लान फॉलो करती हैं. एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फिटनेस से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करतीं. दीपिका को पास्ता, चाइनीज फूड और इंडियन फूड बेहद पसंद है खास तौर पर घर का बना दाल-चावल. वहीं, स्ट्रीट फूड की बात करें तो दीपिका को सेव पूरी बहुत पसंद है.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More