Home » दसवी के लिए निमरत कौर ने बढ़ाया था 10 किलो वजन

दसवी के लिए निमरत कौर ने बढ़ाया था 10 किलो वजन

by Bhupendra Sahu

अभिनेत्री निमरत कौर इन दिनों अपने घर पर हैं और आराम कर रही हैं. दरअसल, जिम में ट्रेनिंग के दौरान निमरत के पैर में चोट लग गई है. बताया जा रहा है कि निमरत जिम में हैवी ट्रेनिंग कर रही थीं, जिसके कारण ही उन्हें पैर में चोट लगी है. अब निमरत के फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि निमरत को हैवी ट्रेनिंग करनी पड़ रही है. तो आपको बता दें कि निमरत फिल्म ‘दसवीÓ में नजर आएंगी और इस फिल्म के लिए उन्होंने दस किलोग्राम वजन बढाया था. बढ़ाए गए वजन को कम करने के चक्कर में निमरत को पैर में चोट आई है. इस फिल्म में निमरत एक राजनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी. निमरत के अलावा तुषार जलोटा की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और यामी गौतम धर भी अहम भूमिका में हैं. निमरत को एक हफ्ते के लिए कम्प्लीट बेड रेस्ट के लिए कहा गया और उन्हें रिकवर होने में पांच से छह हफ्ते का समय लगेगा. वजन को बढ़ाने और फिल्म की शूटिंग खत्म होने के एक साल बाद अभिनेत्री ने इसे कम करना शुरू किया, जिसका नतीजा ये निकला की वह खुद को चोट पहुंचा बैठीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने कहा कि निम्रत को दसवी फिल्म के लिए अलग दिखना था और इसके लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया, लेकिन इसके साथ ही, उन्होंने वर्कआउट करना पूरी तरह से बंद कर दिया था. उन्होंने अपना वजह कम करने के लिए एक साल बाद जिम में एंट्री की. उन्हें जिम में ट्रेनिंग करते हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे. निमरत पिछले कुछ समय से बांद्रा में एक नए घर में शिफ्ट होने की योजना बना रही थीं.

आगे कहा गया कि वह इधर उधर घूमकर घर की तलाश में भी जुटी थीं. थकान और अन्य कुछ मुद्दों ने उन्हें परेशान करके रख दिया था, जिसके चलते उनके टेनिस लेग में चोट लग गई. यह एक मांसपेशी की चोट है और उनसे अपने पैर को एक कास्ट में रखने के लिए कहा गया है. कम से कम एक या दो सप्ताह के लिए एक आराम करने को कहा गया है. यहां तक कि जब वह घर पर हो, तो उन्हें आराम करने की ही सलाह दी गई है.

वहीं, इस पर निमरत का कहना है कि फिलहाल के लिए सारी चीजों को होल्ड पर डाला गया है. ये एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये मेरे साथ होगी, लेकिन अब मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है. फिलहाल घर पर रहना है और शरीर को आराम देना है, ताकि जल्दी चोट में आराम आ सके.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More