Home » हुक्का बार संचालित करने वाले 20 से ज्यादा रेस्टोरेंट, कैफे, होटल पर विशेष टीम बनाकर चेकिंग कार्यवाही की गई

हुक्का बार संचालित करने वाले 20 से ज्यादा रेस्टोरेंट, कैफे, होटल पर विशेष टीम बनाकर चेकिंग कार्यवाही की गई

by Bhupendra Sahu
  • 9 थाना प्रभारियों की टीम द्वारा की गई अकस्मात चेकिंग कार्यवाही
  • दुर्ग पुलिस की लगातार तीसरी बार कार्यवाही

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बीएन मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में थाना प्रभारियों की विशेष टीम बनाकर साय: 06:00 बजे के बाद दुर्ग-भिलाई शहर के 20 से अधिक हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल में 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के साथ आकस्मिक चेकिंग कार्रवाई की गई।

दुर्ग भिलाई शहर में शनिवार साय: को नाबालिगों को हुक्का पिलाने एवं धूम्रपान निषेध अधिनियम के नियमो का उल्लंघन करने वाले हुक्का बार कैफ़े रेस्टौरेंट पर यह दबिश कार्रवाई की गई। शहर के स्मृति नगर, सुपेला, मोहन नगर, दुर्ग, पुलगांव इलाकों में संचालित हो रहे 20 से अधिक हुक्?का बार सेंटर पर दबिश दी गई।
दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए इन ठिकानों पर दबिश दी।
मोहन नगर क्षेत्र में युवकों को गेमिंग जोन की आड़ में हुक्का पिलाने वाले यार्ड कैफे पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। जिसके पास से 10 हुक्का एवं 17 पाइप, 09 डिब्बा फ्लेवर जप्त किया गया। उक्त दुकान को तुरंत सीलबंद की कार्यवाही की गई।
दुर्ग पुलिस के द्वारा यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
000

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More