रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छग रहने की सम्भावना है। दक्षिण छग में न्यूनतम तापमान में गिरावट प्रारंभ होने की सम्भावना है।