Home » एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 17.6 प्रतिशत बढ़ा

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 17.6 प्रतिशत बढ़ा

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली । निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8834.3 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 7513.1 करोड़ रुपये की तुलना में 17.6 प्रतिशत अधिक है।

बैंक ने आज शेयर बाजार को सूचित किया कि सितंबर में समाप्त इस तिमाही में उसका कुल राजस्व 25085.2 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 21868.28करोड़ रुपये की तुलना में 14.7 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में बैंक का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति 1.35 प्रतिशत रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More