Home » खड़ी ट्रेन में धमाका : डेटोनेटर गिरने से 6 जवान घायल… सीआरपीएफ के जवानों को लेकर जा रही थी स्पेशल टे्रन

खड़ी ट्रेन में धमाका : डेटोनेटर गिरने से 6 जवान घायल… सीआरपीएफ के जवानों को लेकर जा रही थी स्पेशल टे्रन

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाका होने से सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैंं। शिफ्टिंग के दौरान डेटोनेटर फ टने से उक्त घटना हुई है। जवान जम्मू जाने वाले थे, 6 घायलों में से एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्लेटफार्म नबंर 2 पर डेटोनेटर गिरने से बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक डेटोनेटर शिफ्टिंग के दौरान डेटोनेटर गिर जाने से यह हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ है। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। वहीं एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे,तभी ग्रेनेड डमी कारतूस बाक्स में रखा डेटोनर ट्रेन की बोगी में रखते ही फ ट गया.इस हादसे मे छह जवानो के घायल होने की सूचना है। हवालदार विकास चौहान को ज्यादा छोटे आने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सीआरपीएफ के आला अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे है। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा शामिल है।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवानों की 22 बोगियों का ट्रेन जम्मू जाने के लिए बुक हुआ था। डमी कारतूस डेटोनेटर से भरा बैग जवान के हाथ से छूटने की वजह से ब्लास्ट हुआ। जिस जवान के हाथ से बैग छूटा वही जवान ज्यादा घायल हुआ है बाकी सभी की स्थिति सामान्य है।
संजय चौबे
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More