Home » विजय देवरकोंडा और अनन्या की लाइगर में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन की हुई एंट्री

विजय देवरकोंडा और अनन्या की लाइगर में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन की हुई एंट्री

by Bhupendra Sahu

विजय देवरकोंडा दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं। काफी समय से वह अपनी पैन इंडिया फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। फिल्म को प्रोड्यूसर करण जौहर निर्मित कर रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में मशहूर बॉक्सर माइक टायसन की एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल इस जानकारी को साझा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, दिग्गज मुक्केबाज टायसन फिल्म लाइगर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस पैन इंडिया फिल्म में विजय और अनन्या नजर आएंगी। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ निर्देशित कर रहे हैं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है। धर्मा प्रोडक्शंस ने एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें टायसन की झलक दिखी है।

इस टीजर वीडियो में फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि वे इस प्रोजेक्ट में टायसन को शामिल करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब टायसन भारत में बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। इस फिल्म में विजय भी एक फाइटर बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में दिग्गज बॉक्सर टायसन के फिल्म में शामिल होने के बाद दर्शकों का उत्साह अपने चर्म पर होगा।

हाल में लाइगर से विजय का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, जिसमें वह दमदार अवतार में दिखे थे। फिल्म को पांच भाषाओं हिन्दी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। विजय और अनन्या पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। लाइगर में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय और विष्णु रेड्डी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म है। पहली बार विजय और पुरी किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More