Home » बस्तर के सभी क्षेत्रों में होगा तेजी से विकास कार्य: मंत्री कवासी लखमा… विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

बस्तर के सभी क्षेत्रों में होगा तेजी से विकास कार्य: मंत्री कवासी लखमा… विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

by Bhupendra Sahu

सुकमा । उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अपने सुकमा प्रवास के दौरान ग्राम डोडपाल मंे सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया और नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण किया। मंत्री श्री लखमा ने कहा कि अब इस क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा और इस क्षेत्र मंे शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। उन्होंने इस ग्राम में देवगुड़ी के लिए पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा के साथ ही हर घर में नल के माध्यम से पानी पहुंचाने का वादा भी किया।

मंत्री श्री लखमा ने इस अवसर पर कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से विकास की राह ताक रहा था, जो अब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही साकार होने लगा है। उचित मूल्य का राशन लेने के लिए परियावासियों की सभी परेशानियों का समाधान शीघ्र होगा। उन्होंने कहा कि गादीरास से मानकापाल होते हुए पोरो परिया तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे परिया के लोगों को जिला या तहसील मुख्यालय तक आने के लिए दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार होते हुए आने की जरुरत नहीं होगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र में बिजली, पानी आदि समस्याओं का समाधान भी होगा।
मंत्री श्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। चाहे वह तेंदूपत्ता का दर प्रति मानक बोरा ढाई हजार से बढ़ाकर चार हजार रुपए करना हो या समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी हो। इससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही प्रति क्विंटल की दर खरीदी

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More