Home » बहू-किराएदार के बीच अफेयर का शक…बच्चे समेत 4 की बेरहमी से हत्या… पढ़े पूरी खबर…

बहू-किराएदार के बीच अफेयर का शक…बच्चे समेत 4 की बेरहमी से हत्या… पढ़े पूरी खबर…

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं. हत्या के पीछे अफेयर का शक वजह है. दरअसल, एक मकान मालिक को शक था कि उसकी पुत्रवधु और किराएदार के बीच अफेयर है, जिसके बाद मकान मालिक ने वारदात को अंजाम दिया. मामला गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने का है. सुबह-सुबह इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने थाने में पहुंचकर चार लोगों की हत्या की बात का खुलासा किया. उसने अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की बीवी और उसके एक बच्चे की हत्या कर दी थी, जबकि एक बच्ची हमले में घायल हो गई थी।

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर किया. हत्यारोपी को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अफेयर का शक था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

धारदार हथियार से हमला
डीसीपी दीपक सहारण ने कहा कि कमरे में चार डेथबॉडी मिली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, प्रथम दृष्टया लग रहा है कि धारदार हथियार से इन लोगों की हत्या की गई है, अभी एक बच्ची घायल है, उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, अभी मामले की तहकीकात की जा रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More