Home » ब्लैक टाइगर’ की बायोपिक कर सकते हैं सलमान

ब्लैक टाइगर’ की बायोपिक कर सकते हैं सलमान

by admin

मुंबई। 2012 में जब सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ रिलीज हुई थी तो कहा जा रहा था कि यह भारतीय जासूस रवीन्द्र कौशिक की जिंदगी से प्रेरित है। लेकिन इसकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान ब्लैक टाइगर के नाम से मशहूर कौशिक की बायोपिक कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इसके लिए फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता से उनकी बात चल रही है। 5 साल से कौशिक की जिंदगी पर रिसर्च कर रहे गुप्ता ने सलमान खान को कहानी सुना दी है और वे फिल्म करने के लिए तैयार भी हो गए हैं। फिल्म का टाइटल फिलहाल, फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन तय माना जा रहा है कि यह ‘ब्लैक टाइगर’ नहीं होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More