Home » प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से डोमन लाल साहू बने ऊर्जादाता: बिजली बिल हुआ शून्य, आय का नया स्रोत बना सौर ऊर्जा

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से डोमन लाल साहू बने ऊर्जादाता: बिजली बिल हुआ शून्य, आय का नया स्रोत बना सौर ऊर्जा

by Bhupendra Sahu

रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने ग्रामीण भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर के कृषक श्री डोमन लाल साहू इस योजना से लाभान्वित होकर न केवल अपना बिजली बिल शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि अब वे ऊर्जा उत्पादक बनकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।

श्री डोमन लाल ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सौर सिस्टम स्थापित करवाया है। पहले उनका मासिक बिजली बिल परिवार पर आर्थिक बोझ डालता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा ने उनकी सभी जरूरतें पूरी कर दी हैं। उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को वे ग्रिड में भेजते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी मिल रही है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा यह योजना मेरे लिए वरदान साबित हुई है। पहले हम केवल उपभोक्ता थे,अब हम ऊर्जा उत्पादक बन गए हैं। यह हमारी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही है।

श्री साहू ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएं। उनके अनुसार, यह न केवल बिजली बिल से राहत देती है, बल्कि हर घर को आत्मनिर्भर बनाकर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति ला रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More